पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई मामूली गिरावट, रेट जानने के लिये पढ़े पूरी खबर

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे की कटौती हुई है। इसके बावजूद दिल्ली में अब भी पेट्रोल का भाव 100 प्रति लीटर के ऊपर है। इससे पहले बुधवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी।

 

 

देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

 

 

 

 

अलग-अलग राज्यों में राज्य सराकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं। वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। जैसे मुंबई में कल्याण, ठाणे में भी नगर निगम की वजह से टैक्स अलग अलग होते हैं, इस वजह से वहां रेट अलग अलग होते हैं। कई बार ट्रांसपोर्ट की वजह से भी टैक्स अलग-अलग हो जाता है, जैसे कई जगह ऐसी हैं, जहां रिफाइनरी से तेल पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में वहां पेट्रोल की कीमत ज्यादा हो सकती है।

 

 

 

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

 

 

 

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button