शेयर बाजार मे भारी गिरावट, निफ्टी 50 के 43 स्टॉक्स पर लाल निशान पर हुआ बंद

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स पहली बार 53000 के ऊपर खुलने के बाद आज यानी गुरुवार को 485,82 अंक लुढ़ककर 52,568,94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 151,75अंक टूटकर 15,727,90 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 के 43 स्टॉक्स आज लाल निशान पर बंद हुए, जबकि सेंसेक्स के 30 में 24 स्टॉक्स नुकसान के साथ आज बंद हुए।

 

 

 

आज चौतरफा गिरावट के बीच NIFTY IT  को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स नुकसान के साथ बंद हुए। पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटलए निफ्टी ऑटोए निफ्टी बैंक प्राइवेट बैंक, आईटी इंडेक्सए रियलिटी इंडेक्स , फाइनेंशियल सर्विसेज फार्मा और मीडिया इंडेक्स गिरावट के साथ आज बंद हुए। शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के बावजूद पहली बार आज बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 53000 के पार खुला। आज यानी गुरुवार को सेंसेक्स 10,93 अंकों की बढ़त के साथ 53,065,69 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी सुस्त शुरुआत हुई।

Related Articles

Back to top button