33 वर्षीय महिला ने खुद पुलिस बनकर पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी को लुटा, हुई गिरफ्तार

पुलिस ने एक 33 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। यह मामला मुंबई के बाहरी इलाके मनपाडा का है। जहां एक 33 वर्षीय महिला ने खुद पुलिस बनकर पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी को लूट लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने फेसबुक आईडी बनाकर पहले कॉन्स्टेबल की पत्नी से दोस्ती की और फिर धीरे-धीरे कॉन्स्टेबल की पत्नी के घर जाना शुरु कर दिया।

बता दें, पुलिस ने बताया कि आरोपी भक्ति शिंदे उर्फ सारिका शिंदे कांस्टेबल के घर पर अक्सर आया करती थी। उसकी कॉस्टेबल की पत्नी विदिशा राजवर्धन वाघ से अच्छी बात-चीत हो गई थी। मिलने के बहाने से ही आरोपी भक्ति शिंदे कॉन्स्टेबल की पत्नी के गहने चुराया करती थी। जब कॉन्स्टेबल की पत्नी को महसूस हुआ कि उसे लूट लिया गया है तब पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी ने उसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी भक्ति शिंदे को रविवार को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button