3 साल बाद टूटी मिनिषा लांबा की शादी, पति से रह रही हैं अलग !
बॉलीवुड में ना जाने क्या हो रहा है। आए दिन किसी ना किसी स्टार की जिंदगी में उथल पुथल मची ही रहती है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आया हुआ है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मिनिषा लांबा है। एक्ट्रेस मिनिषा लांबा जो कि पर्दे पर अपने हॉट अंदाज़ के लिए जानी गईं, अब उनकी जिंदगी में प्रोब्लम्स आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मिनिषा की मैरिड लाइफ ठीक ठाक नहीं चल रही है।
बताया गया है कि मिनिषा औऱ उनके पति रेयान थाम के बीच किन्हीं चीजों को लेकर बहस हुई है। जिसके बाद दोनों के रिश्ते ठीक नहीं है। यहां तक कि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मिनिषा पति रेयान थाम से अलग रह रही हैं। हालांकि अभी सच का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि मिनिषा ने 3 साल पहले रेस्टोरेंटर रेयान थाम से शादी की थी। रियान जुहू के नाइट क्लब ट्रायोलॉजी के मालिक हैं। इसके अलावा रेयान एक्ट्रेस पूजा बेदी के रिश्ते में कजिन लगते हैं। रेयान और मिनिषा ने गुपचुप सगाई की थी।
इसके बाद दोनों ने गुपचुप ही शादी रचा ली थी। इन दोनों ही मुलाकात साल 2013 में एक कॉमन फ्रैंड के जरिए ही हुई थी। इसके बाद दोनों को प्यार हो गया और फिर दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। मिनिषा हरियाणा की रहने वाली हैं। मिनिषा ने दिल्ली के मिरांडा हाउस से पढा़ई की थी। इसी बीच उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मिनिषा ने साल 2005 में फिल्म यहां से डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें असली पहचान रणबीर कपूर की हीरोइन के तौर पर मिली।
दरअसल मिनिषा रणबीर के साथ फिल्म बचना ए हसीनो में रोमांस कर चुकी है। मिनिषा बिग बॉस 8 का भी हिस्सा रही हैं। बीते दिनों से ही वो सीरियल इंटरनेट वाला लव में नजर आ रही है। अब देखते हैं कि क्या वाकई पति से मिनिषा अलग हुई हैं या नहीं।