22 साल की कांग्रेस महिला नेता की हत्या

भाजपा के नेता सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी पर एक 22 साल की कांग्रेस महिला नेता की हत्या का आरोप है। लड़की की हत्या दो साल पहले की गई थी। उसके बाद से पुलिस मामले की पड़ताल में लगी थी। हत्या के बाद खुद के बचाव के लिए आरोपियों ने पुलिस को भी घुमाते रहने की योजना बनाई थी।

हत्या से बचने के लिए बनाई गई योजना काफी वक्त तक कामयाब भी हुई। आरोपियों ने एक्टर अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फिल्म की तर्ज पर खुद के बच निकलने की साजिश रची थी। लेकिन पुलिस ने एक खास जांच से पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

मामला मध्य प्रदेश का है। यहां दो साल पहले बाणगंगा क्षेत्र की निवासी 22 साल की लड़की ट्विंकल डागरे की हत्या कर दी गई थी।मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता जगदीश करोतिया उर्फ कल्लू पहलवान (65), उनके तीन बेटे अजय (36), विजय (38), विनय (31) और उनके सहयोगी नीलेश कश्यप (28) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि, भाजपा नेता और लड़की के बीच कथित तौर पर नाजायज रिश्ते थे। इस रिश्ते के बारे में बीजेपी नेता के घर पर पता चल चुका था। वहीं, ट्विंकल भाजपा नेता पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। जगदीश करोतिया के परिवार में इसे लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था।

घर में बढ़ती कलह के कारण करोतिया और उनके बेटों ने ट्विंकल को रास्ते से ही हटाने की साजिश रची। सभी ने मिलकर 16 अक्टूबर 2016 को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद ट्विंकल के शव को जला भी दिया। इसके बाद पुलिस को मौके से एक कंगन और अन्य गहने बरामद मिले थे।

Related Articles

Back to top button