एसडी कान्वेंट के 14 छात्र नवोदय में हुए चयनित

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के एस.डी.कान्वेंट पब्लिक स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (सत्र 2025-26) में सफलता हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर सफल छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया।

सम्मान समारोह में प्राची, कनक, लक्ष, सुशांत,आदर्श सिंह,मयंक यादव,अनुराग, माधव झा,छवि,नैंसी, विपिन,राघव,ऋषभ और सौरभ को अतिथियों व शिक्षकों ने पुष्पहार पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।विद्यालय के संरक्षक ठा.रामानंद सिंह चौहान, प्रबंधक अर्चना चौहान, डायरेक्टर कुंवर आदित्य सिंह चौहान ने चयनित सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना कर कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य हमेशा उच्च शैक्षणिक वातावरण के साथ कठिन परिश्रम रहा है इसी का नतीजा है कि हर वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां से बड़ी संख्या में विद्यार्थी चयनित होते हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवनीश मिश्रा,पीएस पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा, नरसिंह चौहान,यदुवीर सिंह,छोटे यादव,लक्ष्मी तोमर,सुनीता तोमर,साक्षी व एकता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button