12 दिन पहले देश में मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार और आंध्र प्रदेश में पहुंच गया है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बिहार के पूर्णिया और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम और चित्तूर में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग ने बोला कि मानसून के सारे देश में पहुंचने की सामान्य तारीख 8 जुलाई होती है। इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य तारीख से 12 दिन पहले सारे देश में पहुंच गया है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘2013 के बाद मानसून इस साल इतनी तेजी से देश में छाया है। 2013 में मानसून 16 जून को सारे देश में पहुंच गया था। उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ भी आई थी। ’

Related Articles

Back to top button