होंठो की झुर्रियां लोगों के सामने कर रही हैं शर्मिंदा तो इससे छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

चेहरे को साथ होंठों की खूबसूरती भी मायने रखती है। बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां पड़ना आम है लेकिन जब यह झुर्रियां होंठों पर नजरें आने लगे तो भद्दे लगने लगते हैं। दरअसल, हमारे होंठ कोलेजन से बने होते हैं जिसका उत्पादन उम्र बढ़ने के साथ कम होने लगते हैं।

होंठों पर लाइन्स यानी झुर्रियां नजर आने लगती हैं। परन्तु कभी-कभी छोटी उम्र में भी यह समस्या देखने को मिल जाती है। अगर आप भी होंठों की झुर्रियों से परेशान है तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करने से होंठ मुलायम और झुर्रियांमुक्त दिखने लगते हैं।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल से आप होठों की झुर्रियों को खत्म कर सकते हैं। इसलिए लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसे अपने लिप्स के आसपास लगाएं। इससे आपके स्किन की फाइन लाइंस खत्म होती है।

दालचीनी पाउडर

दालचीनी के इस्तेमाल से भी आप होठों की झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए डिसटिल्ड वॉटर में दालचीनी पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने होंठों पर अच्छे से लगाएं। करीब 10 मिनट तक इसे होठों पर लगाएं। लिप्स से झुर्रियों को हटाने के लिए यह घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकता है।

विटामिन ई ऑयल
लिप्स पर होने वाली झुर्रियों को कम करने में विटामिन ई फायदेमंद होता है। इसके लिए 2 से 3 बूंद विटामिन ई ऑयल लें। इसे करीब 15 मिनट के लिए अपने होठों पर लगाएं। इसके बाद अपने मुंह को धो लें। झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में विटामिन ई ऑयल बेहतरीन उपाय है।

 

Related Articles

Back to top button