सोने, चांदी के रेट में आए बदलाव, जानिये 14 कैरेट गोल्ड का भाव
स्टार एक्सप्रेस
डेस्क. सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में नरमी दिख रही है। 24 कैरेट शुद्ध सोना जहां सस्ता हुआ है वहीं, चांदी के भाव भी गिरे हैं। अब 14 कैरेट सोने का भाव 28120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
इस बदलाव के बाद अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 8186 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता और चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 13854 रुपये प्रति किलो सस्ती है। वहीं, चांदी आज 71रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 62154 रुपये पर आ गई है।
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव मंगलवार के बंद रेट के मुकाबले महज 250 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 48068 रुपये पर खुला। वहीं, आज 22 कैरेट सोने का भाव 44030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36051 रुपये है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।
सर्रफा बाजारों में आज के भाव
धातु और उसकी शुद्धता | 29 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | 28 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48068 | 48318 | -250 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 47876 | 48125 | -249 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44030 | 44259 | -229 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36051 | 36239 | -188 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28120 | 28266 | -146 |
Silver 999 | 62154 रुपये प्रति किलो | 62225 रुपये प्रति किलो | -71 रुपये प्रति किलो |
स्रोत: IBJA
IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।