सुलतानपुर : रक्तदान से बडा़ नहीं है कोई दान- इंसान सेवा समिति

 इंसान सेवा समिति के संरक्षक अर्जुन इंसान ने 10 वीं बार किया रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की.

 स्टार एक्सप्रेस.

सुलतानपुर. इंसान सेवा समिति के कार्यों की गूंज अब सुल्तानपुर के आस पास के जनपदों में भी पहुंच रही है। इसके द्वारा कराए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर अन्य जिलों के लोग भी इससे जुड़ रहे हैं और इसके द्वारा कराए जा रहे कार्यों के अपना योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को दीपक यादव, राममूर्ति यादव, सांसद विकास समिति प्रदीप यादव (बब्लू) समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इंसान सेवा समिति के संरक्षक अर्जुन इंसान ने 10 वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

अर्जुन इंसान ने बताया कि जिनकोे रक्त की जरूरत होती हैं उनके लिए इंसान सेवा समिति के सदस्य हर समय सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि सबसे बड़ा दान रक्तदान है और युवाओं को इसके लिए बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए।

इस दौरान इंसान सेवा समिति के सदस्य बृजेश वर्मा, राम धीरज यादव, प्रेम नरायण, सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button