सरकार ने बताया किसके फैसले से पूरी होगी तमन्ना, इस बार कैसे होगी हज यात्रा?

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: कोरोना वायरस के बीच हज यात्रा को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि इसपर अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। नकवी ने 2021 की हज यात्रा को लेकर जारी असमंजस के बीच कहा कि इसके लिए सऊदी अरब जो फैसला करेगा भारत उस फैसले के साथ खड़ा रहेगा नकवी ने कहा कि हमने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। हमने हज यात्रा के लिए लोगों से आवेदन भी ले लिए हैं कोरोना महामारी के चलते पिछले साल हज यात्रा नहीं हो पाई थी।

 

 

 

मक्का में हज के लिए हर साल 20 लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं, जिनमें कई विदेश से आते हैं कोरोना वायरस के फैलने से पहले साल 2019 में लगभग 2 लाख भारतीय मुसलमानों ने हज किया था इधर, इंडोनेशिया ने गुरुवार को एलान किया कि उनके देश के लोग इस साल भी कोरोना संक्रमण के चलते हज यात्रा में शामिल नहीं होंगे इंडोनेशिया वो देश है।

 

 

जहां से हर साल सबसे ज्यादा लोग हज करने के लिए सऊदी अरब जाया करते हैं कोरोना के चलते सरकार ने इस बार भी इस पर रोक लगा दी है सऊद अरब ने अभी तक हज यात्रा को लेकर कोई कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की है इसके अलावा सऊदी अरब ने देशों के कोटा का एलान भी नहीं किया है। साल 2019 में इंडोनेशिया के लिए सऊदी अरब ने 231,000 लोगों का कोटा तय किया था।

 

 

Related Articles

Back to top button