विविधाताओं से भरे देश भारत की पहचान खत्म करने की हो रही है कोशिश-अखिलेश

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : स्वंतत्रता दिवस की 75 वीं वर्ष पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सपा सरकार मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विविधाताओं से भरे भारत की पहचान खत्म करने की कोशिश हो रही है बिना नाम लिये उन्होंने केंद्र सरकार पर हमलावर होते है। कहा कि किसानो की खुशहाली के बिना देश में खुशहाली नही आ सकती है। केंद्र सरकार ने जनता से किये गये तमाम वादों को पूरा नही किया है।

 

 

 

 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातीय जनगण्ना की मांग पर बल देते हुए कहा कि पूरा देश जातीय जनगणना कराये जाने के पक्ष में है। जातीय जनगणना के अनुसार ही देश के संसाधनो और आरक्षण का निर्धारण किया जाना चाहिए । उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों की आज्ञा करते हुए कहा कि अच्छी सड़के और नौजवानों को लैपटाप देकर अपने वादो को पूरा करने की कोशिश की है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति मे सुधार लाने के लिए ही पुलिस विभाग के संसाधनों मे भारी बढ़ोत्तरी की थी । 100 नंबर की कार्यकुशलता से प्रदेश की जनता परिचित है।

 

 

 

श्री यादव ने प्रदेश की जनता को 75 वे स्वंतत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के बताए हुए रास्ते पर चलकर 2022 मे प्रदेश मे सरकार बनाएंगे स्वंतत्रता दिवस के मौके पर सपा सरकार मुलायम सिंह यादव ने तिरंगा फहराया और उपस्थित लोगो से बातचीत भी की। सपा कार्यालय में इस मौके पर सैकड़ो नेता व कार्यकार्ता भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button