लोकसभा चुनाव से पहले राजनैतियों पार्टियों में गठबंधन का दौर काफी तेज

लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ उनकी एक बैठक हुई, लेकिन उन्होंने गठबंधन करने से मना कर दिया।ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से इनकार किया है। इसके पहले भी दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने किसी प्रकार के गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया था। वहीं, गठबंधन से इनकार करने के बाद अरविंद केजरीवाल लगातार कांग्रेस पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने कई बार आरोप लगाया है कि कांग्रेस बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहती है और इसलिए वह आप के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती है।

Related Articles

Back to top button