लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन, मुलायम सिंह यादव के थे खास

नई दिल्‍ली. सोमनाथ चटर्जी का आज सबेरे निधन हो गया। वह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सबसे करीब माने जाते थे। जब सोमनाथ स्पीकर थे उस समय वह मुलायम सिंह यादव को बोलने के लिए सबसे अधिक समय दिया करते थे। सोमनाथ की खाशियत थी कि वह कभी नाराज नहीं होते थे। गंभीर से गंभीर मुद्दों पर भी वह हंसकर अपनी बात रखते थे।

गौरततलब है कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। वह 89 साल के थे। चटर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया है। सोमनाथ चटर्जी सन 1968 में सीपीएम के सदस्य बने. ज्योति बसु का सोमनाथ चटर्जी पर स्नेह बना रहा।

सोमनाथ चटर्जी का जन्म असम के तेजपुर में 25 जुलाई, 1929 को हुआ था। वह मशहूर वकील और हिंदू महासभा के संस्थापक अध्यक्ष निर्मलचंद्र चटर्जी के पुत्र थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता और उच्‍च शिक्षा कैम्ब्रिज विश्‍वविद्यालय में हुई।

श्रमिक नेता और वकील सोमनाथ जी प्रभावशाली वक्ता हैं। वह 1989 से 2004 तक लोकसभा में सीपीएम संसदीय दल के नेता रहे। 2004 में वह सर्वसम्मति से लोकसभा के स्पीकर चुने गए थे।

फोटोः फाइल।

Related Articles

Back to top button