रोजाना शेविंग करने से पुरुषों के चेहरे की त्वचा खो सकती है अपना निखार, इन चीजों का रखे ध्यान

जिस तरह महिलाएं अपने चहरे का ख्याल रखने के लिए कई चीजें करती हैं। उसी तरह शेविंग पुरुषों के चहरे की सफाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। देखा जाता हैं कि कई लोगों को क्लीन शेव रहना पसंद हैं और इसके लिए वे घर पर ही हमेशा शेव करते हैं।

सही शेविंग क्रीम का चुनाव करें। आजकल त्वचा के अनुसार शेविंग क्रीम मिलती है। लेकिन अगर उनसे आपको दाने होते हैं तो शेविंग क्रीम की जगह पर शेविंग फोम भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

क्लीन शेव रहने के लिए जरूरी नहीं कि रोजाना शेव किया जाए। इससे त्वचा को नुकसान होता है। क्योंकि रोजाना शेविंग करने से त्वचा बहुत ज्यादा खरोंच झेलती है और उसके खराब होने का डर रहता है। इसीलिए एक बार दाढ़ी के बालों को थोड़ा बढ़ जाने दें तभी शेविंग करें।

Related Articles

Back to top button