राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-जुमला सरकार कहती है कि घर में घुस कर…

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : भारत और चीन के रिश्ते पिछले कुछ सालों से अच्छे नहीं रहे हैं। सीमाओं पर बीच-बीच में विवाद के मामले सामने आते रहे हैं। जानकारी मिली है कि लद्दाख में हुई तनातनी के बाद चीन ने अब उत्तराखंड में सीमा लांघी है। 100 से ज्यादा की संख्या में चीनी सैनिक भारत में घुस आए। बताया जा रहा है कि चीन की सेना के जवान जिस क्षेत्र में घुसे थे वह बाराहोती का इलाका था। खबर यहां तक आ रही है कि चीन के सैनिकों ने यहां कई इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाते हुए नुकसान पहुंचाया है।

चीन के सैनिक 50 से अधिक घोड़ों पर सवार थे। इसके साथ ही चीनी सैनिकों ने ये नापाक हरकत भारत की सीमा के अंदर 5 किलोमीटर तक घुस कर की। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सीमा के अंदर प्रवेश करने के बाद क्षेत्र में स्थित एक पुल पर उन्होंने हमला किया और उसे ध्वस्त कर दिया। उत्पात मचाने के बाn चीनी सैनिक वापस लौट गए और भारत को इस संबंध में सूचना तक नहीं मिल सकी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला, राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि जुमला सरकार कहती है कि घर में घुस कर मारेंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि चीन हमारे देश में घुसकर मार रहा है। एक अंतराल के बाद अब एक बार फिर से सीमावर्ती इलाकों में चीन की घुसपैठ का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं भारतीय सैनिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार LOC को लेकर अभी अस्पष्टता है इसीलिए इस तरह का विवाद सामने आ रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button