राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं, कहा-पूरे देश की प्रार्थनाएं आपके साथ

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : कोरोना काल में तमाम एहतियात को बरतते हुए टोक्यो ने खेलों के इस महाकुंभ को आयोजित किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जापान के प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा को टोक्यो ओलिंपक से सफल आयजोन के लिए शुभकामनाएं दी है। भारत ने आज से टोक्यो ओलिंपिक में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। देश की ओर इस बार 125 खिलाड़ियों का दल ओलिंपक में भाग लेने टोक्यो पहुंचा है।

 

 

 

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा पूरे देश की आशाएं और प्रार्थनाएं ज्वालव व्सलउचपबे में भारतीय दल के साथ हैं। मैं सभी भारतीयों की ओर से आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि आप सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगेए ख्याति प्राप्त करेंगे और हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे।

 

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम को ओलिंपिक के आयोजन के लिए शुभकानाएं देते हुए लिखा कि टोक्यो सबसे बेहतरीन ओलंपिक तथा पैरालिंपिक। हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के अविश्वसनीय प्रदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 

 

 

भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया। जब पदक उम्मीद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही और अब उन्हें मुख्य स्पर्धा के पहले दौर में आसान प्रतिद्वंद्वी मिला है। ओलिंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लंदन ओलंपिक 2012 में था जब भारतीयों ने छह पदक जीते थेए उनमें एक भी स्वर्ण पदक शामिल नहीं था।

Related Articles

Back to top button