यूपी चुनाव: मुलायम सिंह यादव के गढ़ में बीजेपी ने मारा सेंध, भतीजी के कारण खड़ा हुआ बड़ा विवाद

समाजवादी पार्टी (सपा) कुनबे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सेंधमारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव को भाजपा ने जिला पंचायत का टिकट दिया है।

उन्हें घिरोर के वार्ड नंबर 18 से जिला पंचायत सदस्य पद का उम्मीदवार बनाया गया है। संध्या यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन हैं और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

संध्या यादव निर्वतमान जिला अध्यक्ष हैं। उन्हें साल 2017 में अध्यक्ष पद से सपा की तरफ से हटाने की कोशिश की गई थी, इसबार वो चुनाव जीतती हैं तो फिर भाजपा की तरफ से अध्यक्ष पद पर दावेदारी जता सकती हैं।

अगर भाजपा उन्हें अध्यक्ष पद का दावेदार बनाती है तो जानकारों का मानना है कि वो समाजवादी पार्टी के कई सदस्यों को तोड़ने में सफल रह सकती हैं।

दरअसल कहा जाताहै कि संध्या यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाने के लिए समाजवादी पार्टी के ही एक विधायक के इशारे पर 2017 में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने संध्या यादव की मदद की और अपनी कुर्सी बचा ले गईं।

 

Related Articles

Back to top button