मौसम विभाग ने यूपी के इन चार जिलों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी बारिश की दी चेतावनी

दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बारिश हो रही है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह भविष्यवाणी की है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

बिहार में गंगा नदी के कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण राज्य में 83.62 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में गुरुवार को कुछ सुधार देखने को मिला.

प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या 19 से घटकर 17 रह गई है. राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं शाम तक दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश भी हुई.

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह थोड़ा बढ़ा और नदी अब खतरे के निशान के करीब बह रही है. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 203.68 मीटर दर्ज किया गया था, जो सुबह बढ़कर 203.77 हो गया. मौसम विभाग ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि पूर्वी मध्य प्रदेश के चार जिलों बालाघाट, टीकमगढ़, दमोह और सागर में अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.

Related Articles

Back to top button