माधुरी दीक्षित के गानों पर किया नोरा फतेही ने धमाकेदार डांस

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: माधुरी दीक्षित शो में कंटेस्टेंट के साथ-साथ डांस की झलकियां भी देखने को मिलती हैं। इस हफ्ते शो में एक और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही पहुंचेंगी। नोरा जजों के साथ बैठकर कंटेस्टेंट को जज करेंगी। शो के प्रसारित होने से पहले शूटिंग के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एक वीडियो माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें वो अपनी फिल्म के एक गाने ‘मेरा पिया घर आया’ पर डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ नोरा फतेही उनका बखूबी साथ दे रही हैं।

माधुरी ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरा पिया घर आया।‘ नोरा फतेही के फैन पेज से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जहां पहला गाना माधुरी दीक्षित की फिल्म का था वहीं इस वीडियो में माधुरी, नोरा फतेही के ‘दिलबर’ गाने पर डांस करती हैं। अब दोनों में से कौन बेहतर डांस कर रही हैं। ये तो आप खुद देखकर तय करिए।

 

Related Articles

Back to top button