महाराष्ट्र में छाए संकट के बादल पहले कोरोना से हुए बेहाल अब अकस्मित यहाँ चॉल गिरने से हुआ बड़ा हादसा…

 महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और बुरी खबर आ रही है। यहां मुंबई के कांदीवली में चॉल गिरने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस चॉल के नीचे 5-6 लोग फंसे हुए हैं। फिलहाल अभी तक यह घटना कैसे घटी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर राहत काम शुरु कर दिया है।

आपदा प्रबंघन को इसकी सूचना 6: 10 पर हुई थी। बताया जा रहा है जिस वक्त यह घटना हुई उस समय 6 लोग इस चॉल में सो रहे थे।हादसे में 2 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बलऔर दमकल की टीम के साथ पुलिस मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी है।

Related Articles

Back to top button