मंडी भाव: सरसों तेल-तिलहन की कीमतों में गिरावट

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच मांग प्रभावित होने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग खाद्य तेल-तिलहनों के भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया में 1.5 प्रतिशत और शिकॉगो एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट थी। इससे पूरे कारोबार में मंदी छा गई।

 

 

 

वहीं इंदौर के संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को चना कांटा 75 रुपये, मसूर 100 रुपये, मूंग 100 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी शनिवार की तुलना में हुई। आज मसूर की दाल 100 रुपये एवं तुअर की दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। जबकि खाद्य तेल बाजार में सोमवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी शनिवार की तुलना में हुई। तिलहन में सोयाबीन 300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका।

 

 

 

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने देश में पशु चारे और मुर्गीदाने के लिए सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की कमी को देखते हुए इसका आयात करने की इजाजत दी है। लगभग डेढ़ दो महीने में सोयाबीन की अगली फसल आने के बाद स्थिति में सुधार होने की अपेक्षा है।

 

 

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- (रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 7,850 – 7,850 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 6,295 – 6,440 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,195 – 2,325 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,510 -2,560 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,595 – 2,705 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 15,100 – 17,600 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,800 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,750 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,335 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,650 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,100 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,400 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,300 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन दाना 9,700 – 9,800, सोयाबीन लूज 9,500 – 9,600 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

 

 

 

इंदौर में चना कांटा, मसूर, मूंग, तुअर के भाव में तेजी

दलहन
चना (कांटा) 5150 से 5175,
मसूर 6450 से 6500,
तुअर (अरहर) निमाड़ी 5500 से 6400, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6600 से 6700, तुअर (कर्नाटक) 6900 से 7000,
मूंग 6300 से 6400, मूंग हल्की 5800 से 6100,
उड़द 7000 से 7200, हल्की 5500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल।

 

 

 

दाल
तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8800 से 8900,
तुअर दाल फूल 9000 से 9200,
तुअर दाल बोल्ड 9300 से 9700,
आयातित तुअर दाल 8600 से 8700,
चना दाल 6100 से 6500,
मसूर दाल 7400 से 7600,
मूंग दाल 6900 से 7200,
मूंग मोगर 7700 से 8000,
उड़द दाल 8900 से 9200,
उड़द मोगर 9300 से 9700 रुपये प्रति क्विंटल।

 

 

 

चावल
बासमती (921) 9000 से 9500,
तिबार 7500 से 8000,
दुबार 6500 से 7000,
मिनी दुबार 5500 से 6000,
मोगरा 3500 से 5500,
बासमती सैला 5000 से 7000,
कालीमूंछ 6800 से 7000,
राजभोग 5800 से 6000,
दूबराज 3500 से 4000,
परमल 2700 से 2850,
हंसा सैला 2600 से 2750,
हंसा सफेद 2400 से 2500,
पोहा 3200 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड के भाव में कमी

 

 

 

तिलहन
सोयाबीन 9500 से 9500,
सरसों (निमाड़ी) 6900 से 7000,
टोली 5600 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल

 

 

 

मूंगफली तेल इंदौर 1450 से 1470,
सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1390 से 1395,
सोयाबीन साल्वेंट 1320 से 1325,
पाम तेल 1330 से 1335 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली

कपास्या खली इंदौर 2100,
कपास्या खली देवास 2100,
कपास्या खली उज्जैन 2100,
कपास्या खली खंडवा 2075,
कपास्या खली बुरहानपुर 2075 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
कपास्या खली अकोला 3025 रुपये प्रति क्विंटल।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button