मंडी भाव: मांग बढ़ने से सरसों के तेल में उछाल

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: विदेशी बाजारों में तेजी तथा देश की मंडियों में सरसों की कम आवक होने के साथ साथ त्योहारी मांग के कारण सरसों तेल तिलहनों के भाव में पर्याप्त सुधार आया। सरसों की चौतरफा मांग है। त्योहार के लिए जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश जैसी जगहों पर निरंतर त्योहारी मांग बढ़ रही है, जिससे सरसों में सुधार है।

 

 

वहीं बाजार सूत्रों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज में एक प्रतिशत की तेजी रही और मलेशिया एक्सचेंज में 2.8 प्रतिशत की तेजी आई। उन्होंने कहा कि कल मलेशिया एक्सचेंज में 2.8 प्रतिशत की गिरावट थी, जबकि बृहस्पतिवार को यहां 2.8 प्रतिशत का सुधार आया। इसके कारण सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। प्रमुख तेल कंपनी, एडीएम के सीईओ ने अनुमान जताया है कि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण वैश्विक स्तर पर सोयाबीन के उत्पादन में करीब डेढ़ करोड़ टन की कमी आ सकती है।

 

 

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- ( रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 7,725 – 7,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना – 5,945 – 6,090 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,500 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,235 – 2,365 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,520 -2,570 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,605 – 2,715 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 15,000 – 17,500 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,100 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,650 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,760 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,600 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,400 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन दाना 9600 – 9,700, सोयाबीन लूज 9,400 – 9,500 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

 

 

 

इंदौर में सोयाबीन 500 रुपये सस्ता बिका- खाद्य तेल बाजार में गुरुवार को सोयाबीन रिफाइंड में ग्राहकी बुधवार की तुलना में बढ़िया रही। तिलहन में सोयाबीन 500 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका। कपास्या खली में 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की वृद्धि हुई।

 

 

 

तिलहन

सोयाबीन 9200 से 9300,
सरसों (निमाड़ी) 6600 से 6700,
टोली 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल

मूंगफली तेल इंदौर 1480 से 1500,
सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1400 से 1405,
सोयाबीन साल्वेंट 1335 से 1340,
पाम तेल 1340 से 1345 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली

कपास्या खली इंदौर 2075,
कपास्या खली देवास 2075,
कपास्या खली उज्जैन 2075,
कपास्या खली खंडवा 2050,
कपास्या खली बुरहानपुर 2050 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
कपास्या खली अकोला 2980 रुपये प्रति क्विंटल।
इंदौर में तुअर, उड़द के भाव में वृद्धि

 

 

 

इंदौर के संयोगितागंज अनाज मंडी में गुरुवार को तुअर (अरहर) 100 रुपये और उड़द के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। मूंग 150 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। उड़द मोगर के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई।

 

 

 

दलहन

चना (कांटा) 5200 से 5250,
मसूर 6350 से 6400,
तुअर (अरहर) निमाड़ी 5500 से 6200, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6600 से 6700, तुअर (कर्नाटक) 6800 से 6900,
मूंग 6350 से 6400, मूंग हल्की 5800 से 6100,
उड़द 6800 से 7100, हल्की 5400 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल।
दाल

तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8750 से 8850,
तुअर दाल फूल 8950 से 9150,
तुअर दाल बोल्ड 9250 से 9650,
आयातित तुअर दाल 8550 से 8650,
चना दाल 6100 से 6700,
मसूर दाल 7400 से 7600,
मूंग दाल 7100 से 7400,
मूंग मोगर 8000 से 8300,
उड़द दाल 8900 से 9200,
उड़द मोगर 9400 से 9800 रुपये प्रति क्विंटल।
चावल

बासमती (921) 9000 से 9500,
तिबार 7500 से 8000,
दुबार 6500 से 7000,
मिनी दुबार 5500 से 6000,
मोगरा 3500 से 5500,
बासमती सैला 5000 से 7000,
कालीमूंछ 6800 से 7000,
राजभोग 5800 से 6000,
दूबराज 3500 से 4000,
परमल 2700 से 2850,
हंसा सैला 2600 से 2750,
हंसा सफेद 2400 से 2500,
पोहा 3200 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button