मंडी भाव: जानिये क्या है आजके सरसों तेल का भाव

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : सलोनी, आगरा, कोटा में सरसों 9,300 रुपये से बढ़कर 9,400 रुपये क्विंटल हो गया। सरकार द्वारा खाद्य तेलों के आयात शुल्क मूल्य बढ़ाये जाने से एक ओर जहां विदेशों में खाद्यतेल कीमतों में गिरावट आई वहीं दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में गुरुवार को खाद्य तेल की कीमतों में सुधार का रुख देखा गया।

 

 

 

 

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने बुधवार रात को कच्चा पाम तेल के आयात शुल्क मूल्य में 185 रुपये प्रति क्विन्टल की वृद्धि की जबकि सोयाबीन डीगम तेल का आयात शुल्क मूल्य 183 रुपये और पामोलीन तेल का आयात शुल्क मूल्य 235 रुपये क्विन्टल बढ़ा दिया गया। इस वृद्धि के बाद विदेशों में जहां खाद्य तेलों के भाव टूटते दिखाई दिए, वहीं स्थानीय बाजार में खाद्य तेलों के भाव मजबूत हो गए। आयात शुल्क पर ही आयातित तेलों की शुल्क गणना की जाती है। मलेशिया में बाजार बंद रहे, जबकि शिकागो में भाव आधा प्रतिशत नीचे बोले गए।

 

 

 

 

आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि के बाद मूंगफली तेल के भाव मजबूत हो गए। मूंगफली के महंगा होने से गुजरात में बिनौला की मांग बढ़ गई जिसकी वजह से बिनौला तेल का भाव लाभ के साथ बंद हुआ। सूत्रों का कहना है कि सरकार को सरसों की खेती के समय बिजाई के लिए अभी से बीज का इंतजाम करना चाहिये ताकि बिजाई के ऐन वक्त में बीज की कमी नहीं हो। सूत्रों ने बताया कि हाल में सरसों के जो दाम किसानों को मिले हैं उसे देखते हुए सरसों की अगली पैदावार लगभग दोगुने से भी अधिक होने का अनुमान है।

 

 

 

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

मूंगफली – 6,725 – 6,870 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,550 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,370 – 2,500 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,655 -2,705 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,740 – 2,850 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 15,500 – 18,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,430 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,220 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,200 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,480 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,700 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,100 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,200 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन दाना 8,250 – 8,450, सोयाबीन लूज 8,050 – 8,350 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

 

 

 

 

इंदौर में चना कांटा के भाव में नरमी
दलहन

चना (कांटा) 5450 से 5500,
मसूर 7500 से 7600,
तुअर (अरहर) निमाड़ी 5700 से 6600, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6900 से 7000, तुअर (कर्नाटक) 7000 से 7100,
मूंग 6700 से 6800, मूंग हल्की 6100 से 6400,l
उड़द 7000 से 7300, हल्की 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

 

 

 

 

दाल

तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8700 से 9000,
तुअर दाल फूल 9100 से 9300,
तुअर दाल बोल्ड 9400 से 9800,
आयातित तुअर दाल 8700 से 8800,
चना दाल 6250 से 6850,
मसूर दाल 8400 से 8700,
मूंग दाल 7500 से 7800,
मूंग मोगर 8400 से 8700,
उड़द दाल 9300 से 9600,
उड़द मोगर 10000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

 

 

 

 

चावल

बासमती (921) 9000 से 9500,
तिबार 7500 से 8000,
दुबार 7000 से 7500,
मिनी दुबार 6000 से 6500,
मोगरा 4000 से 6000,
बासमती सैला 6000 से 7500,
कालीमूंछ 6800 से 7000
राजभोग 5800 से 6000,
दूबराज 3500 से 4000,
परमल 2500 से 2650,
हंसा सैला 2450 से 2650,
हंसा सफेद 2200 से 2400,

पोहा 3400 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button