भारत में जारी हैं कोरोना वायरस का कहर, 24 घंटे में 18653 नए पॉजिटिव केस आए सामने

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है बीते 24 घंटे में देश में 18653 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस माहामारी से 507 लोगों की जान गई है। एक दिन में कोरोना से मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है।

देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5,85,493 हो गई है। इसमें 2,20,114 मामले सक्रिय हैं। 3,47,979 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर देश में मरने वालों की संख्या 17,400 हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 87,360 हो गई है, जिसमें 26,270 मामले सक्रिय हैं और 58,348 डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 2,742 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button