बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि ने शेयर की अपनी बेटी की क्यूटनेस वाली फोटो

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकला इन दिनों फैमिली वेकशन पर हैं। उनके वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वह अपनी बेटी साफो और बॉयफ्रेंड गाय हर्शब के साथ मस्ती करती हुई दिख रही हैं। इस वेकेशन की तस्वीरों में एक्ट्रेस की क्यूट बेटी साफो पर लोग फिदा हो गये हैं। फोटो में साफो की प्यारी स्माइल देखकर आप पक्का अपना दिल हार जाएंगे।

 

 

वैसे ये बात जग जाहिर है कि करीना कपूर और सैफ अली खान के दोनों नवाब तैमूर अली खान और जहांगीर (जेह) अली खान, सोहा अली खान की बेटी इनाया, शाहिद कपूर के लाडले जैन, शाहरुख खान के बेटे अबराम, आमिर के शहजादे आजाद अपने जन्म से ही खबरों में छाए रहते हैं। इन सभी स्टार किड्स में तैमूर, पैपराजी का दिन बना दिया करते हैं । तैमूर है हीं इतने क्यूट और नटखट की, लोग उनकी एक झलक पाकर ही खुश हो जाया करते हैं। वहीं तैमूर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब इन स्टार किड्स को टक्कर देने में कल्कि की बेटी साफो भी शामिल हो गई है। हो सकता है कि आप साफो की ये प्यारी सी फोटो देखकर ये कह दें कि साफो की एक मुस्कान ही काफी है।

 

 

 

 

सामने आई इस फोटो में देख सकते हैं कि साफी अपने पैरेंट्स के साथ मस्ती करते हुए कितनी मासूम और प्यारी लग रही है। लाइट ब्लू फ्रॉक पर लाइट ग्रीन जैकेट डाले वह कितनी क्यूट दिख रही है। फोटो में साफो की स्माइल देखकर आपको उनकी फोटो बार-बार देखने का मन करेगा।

https://www.instagram.com/p/CRGzKBuBPxU/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

 

कल्कि केकला अक्सर अपने पति और बेटी संग सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग इस साल फरवरी में माता-पिता बने। साफो अब ढ़ेड साल की हो गई हैं। कल्कि अभी बॉलीवुड से ब्रेक लेकर अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘सेक्रेड गेम्स 2’ में नजर आई थीं। वहीं इसके बाद वह जल्‍द ही वेब सीरिज ‘भ्रम’ में नजर आएंगी।

https://www.instagram.com/p/CSj6noYIMPu/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button