बेबी बंप के साथ नजर आई प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताई सच्चाई

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेकर पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरे इस कदर बढ़ने लगी की लोगों को पूरा यकीन हो गया की प्रियंका प्रेग्नेंट हैं। दरअसल ये सारी बात प्रियंका न्यूयॉर्क फैशन वीक में माइकल कॉर्स में पहन कर आई के आउटफिट वजह से उठी है। इस दौरान की प्रियंका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इन तस्वीरों में प्रियंका का पेट थोड़ा सा बाहर निकल रहा था। जिसे प्रियंका का बेबी बंप समझा जाने लगा।

वहीं हाल ही में बेटी प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर उनकी मां मधु चोपड़ा ने सच्चाई बताई है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने साफ किया कि प्रियंका इन दिनों प्रेग्नेंट नहीं हैं। बेटी प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर मां मधु चोपड़ा ने कहा-“प्रियंका का आउटफिट अच्छा था। बस उनकी कुछ तस्वीरों में दिख रहा था। बाकी की सारी तस्वीरें ठीक थी। कैमरे का एंगल ही ठीक नहीं था ‘जब मैंने प्रियंका से इस बारे में फोन पर बात की तो उसने बताया कि वो थकी हुई थी, इसलिए सुस्त हालत में थी। इसी वजह से कैमरे के एंगल से ऐसा लग रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। मैंने प्रियंका को कहा कि लोग ऐसा कह रहे है, तो उसने साफ कहा कि मां, मुझे अकेला रहने दो।”

बता दें कि हाल ही में जब करण के शो में करीना के साथ पहुंची प्रियंका ने अपनी और निक की लव स्टोरी के बारे में बताया था। प्रियंका ने कहानी बताते हुए कहा- “निक ने मुझे घुटनों पर बैठ कर प्रपोज किया। उसने मुझसे कहा क्या आप मुझे इस दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान बनाएंगी। ये सब सुनकर मैं 45 सेकेंड तक शांत रही। 45 सेकेंड बाद उसने कहा कि अगर आपको को कोई आपत्ति नहीं तो मैं इस रिंग को आपकी उंगली में पहनाने जा रहा हूं।”

Related Articles

Back to top button