बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करना पिता को पड़ा भारी, मनचलों ने गोलियों से भूनकर ली जान…

उत्तर प्रदेश में हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार क‍िया गया। बेटी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। यह देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति रो पड़ा।

पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी ललित पुत्र संतोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी गौरव और अन्य नामजद अभी फरार है। पोस्टमार्टम के बाद बेहद गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएम और एसपी भी वहां मौजूद रहे।

इधर, मृतक की पत्नी ने बताया कि गौरव उसकी छोटी बेटी से शादी करना चाहता था और वर्ष 2018 में उसने छेड़खानी की थी। वहीं मृतक की छोटी बेटी का कहना है कि गौरव पूरा आतंकवादी है। वह सपा से संबंध रखता है। उसने बताया कि 16 जुलाई 2018 को गौरव ने उसके साथ घर में घुसकर छेड़खानी की थी।

 

Related Articles

Back to top button