बीजेपी के गुप्त रोग का खुलासा, दिग्विजय सिंह ने शेयर की ये लिस्ट

भोपाल. मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में गर्माहट बढ़ गई है। इसी क्रम में नेताओं की बयान तेज हो गई है। इसी दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का भारतीय जनता पार्टी पर हमला अब और भी भयानक हो चुका है। अपने सबसे चुनौतीपूर्ण वक्त से गुजर रहे दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए आज अपने समर्थकों के बीच भाजपा के गुप्त रोग का खुलासा किया जिससे राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।

हमला सीधा पीएम नरेंद्र मोदी पर

एक फोटो जारी करते हुए दिग्वजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है। जारी फोटो में लिखा है: रफेल डील गुप्त!, पुराने नोटों की गिनती गुप्त!, कालाधन कितना आया गुप्त!, जीएसटी टैक्स से कितना आया गुप्त!, नौकरी के आंकड़े गुप्त!, बनारस पुल का ठेकेदार गुप्त!, यह ‘गुप्त रोग’ ठीक भी होगा या इसको साथ लेकर ही निकल लोगे साहेब! यह हमला सीधा पीएम नरेंद्र मोदी पर है।

मोदी अमित शाह की टीम

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने एक और हमला किया है। अपने बयान में श्री सिंह ने लिखा है ‘राजनाथ सिंह जी जो अपने दफ़्तर में मन चाहा स्टॉफ नहीं रख सकते उनसे क्या उम्मीद करें। यह सब तो मोदी अमित शाह की टीम है। दिल्ली पुलिस मूक दर्शक बन कर खड़ी है। पुलिस कमिश्नर महोदय शर्म करो।’

फोटो- फाइल।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button