प्रेमी के लिए महिला ने छोड़ा सात जन्मों का साथ

प्यार में धोखे की कहानियां अक्सर सामने आती रहती हैं। लोग जिसे प्यार समझते हैं, अक्सर वो छलावा भी होता है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब प्यार में मिला एक धोखा इंसान को कहीं का नहीं छोड़ता। ऐसा ही एक औरत के साथ हुआ, जिसने नए प्यार की चाहत में अपनी शादीशुदा जिंदगी को छोड़ दिया और फिर जिससे प्यार की उम्मीद की थी, उसने उसका ही साथ छोड़ दिया।

कहानी कुछ यूं है कि यहां के एक गांव की रहने वाली महिला का पति रायपुर में काम करता था और वहीं रहता था। महिला अपनी सास के साथ गांव में रहती थी। इस अकेलेपन के बीच गांव के ही एक युवक धमेन्द्र साहू ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला के साथ नजदीकी बनाना शुरू कर दिया।

जल्द ही महिला भी उसके झांसे में आ गई। इसके बाद दोनों की रोज मुलाकात होने लगी। बातों-बातों में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की कसम भी खा ली। अब महिला ने युवक के कहने पर अपने पति को तलाक दे दिया। पति मिन्न्तें करता रहा, लेकिन उस पर ब्वायफ्रेंड की मोहब्बत का भूत सवार था।
पति से तलाक होने के बाद महिला बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच तकरार शुरू हुई और बॉयफ्रेंड ने पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया। महिला ने जब शादी के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया।

इसके बाद महिला अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ जांच में मामला सही पाए जाने के बाद धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय

Related Articles

Back to top button