पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज देखने को मिली बड़ी वृद्धि, यहाँ जानिए अपने महानगर का रेट

पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को फिर लगातार चौथे दिन बड़ी वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.13 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है जबकि डीजल का भाव 73.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के चलते में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 50 डॉलर प्रति बैरल के करीब चला गया है।

20 नवंबर से आज तक 13 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस दौरान पेट्रोल 2 रुपए 7 पैसे और डीजल 2 रुपए 88 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। इससे पहले करीब डेढ़ महीने तक इसके दामों में इजाफा नहीं हुआ था। वहीं दिसंबर में अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में 4 बार बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
दिल्ली 83.13 73.32
मुंबई 89.78 79.93
चेन्नई 86.00 78.69
इंदौर 90.89 81.11
भोपाल 90.86 81.06
नोएडा 83.23 73.74
जयपुर 90.43 82.42
पटना 85.69 79.57
चंडीगढ़ 80.03 73.06

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल-डीजल का का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।

Related Articles

Back to top button