पेगासस जासूसी मामले को लेकर दोनों सदनों में हंगामा, कार्यवाही स्‍थगित

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : मानसून सत्र का यह दूसरा हफ्ता है। इस बीचए पेगासस जासूसी कांड और कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष दोनों सदनों में लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। आज भी संसद में हंगामे के आसार हैं। संसद के दोनों सदनों में पहले हफ्ते भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही लगातार स्‍थगित होती रही। सोमवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बीच दो बिल फैक्ट्रिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक 2021 और राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान विधेयक 2021 पास हो गए। चर्चा के बिना ध्‍वनि मत से दोनों बिल पास हुए।

 

 

 

 

 

तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने पिछले गुरुवार से जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा के बीच आंदोलन शुरू किया। आज भी किसान विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किसान संगठनों को 9 अगस्त तक अधिकतम 200 किसानों द्वारा प्रदर्शन की विशेष अनुमति दी है।

 

 

 

 

 

27 JUL 2021 12:30 PM (IST)
राज्‍यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्‍थगित
लोकसभा के बाद राज्‍यसभा की कार्यवाही भी स्‍थगित हो गई है। विपक्ष की नारेबाजी के बाद राज्‍यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्‍थगित हो गई है।

 

 

 

27 JUL 2021 12:11 PM (IST)
लोकसभा की कार्यवाही फिर स्‍थगित
लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। जिसके बाद कार्यवाही को दोपहर 12:30 तक स्‍थगित कर दी गई।

 

 

 

27 JUL 2021 12:06 PM (IST)
ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सांसदों के प्रति जाहिर की नाराजगी
सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जाहिर की। स्पीकर ने कहा कि आप सदन में नारेबाजी में कम्पटीशन मत करो बल्कि आप जनता की समस्याएं बताने में कम्पटीशन करो। आप नारेबाजी में कम्पटीशन कर रहे हैं, यह जनता देख रही है। आप जनता के अभाव और उनकी समस्याएं बताने के लिए कम्पटीशन कर, जनता यही चाहती है।

 

 

 

 

27 JUL 2021 11:29 AM (IST)
लोकसभा की कार्यवाही भी स्‍थगित
विपक्ष के भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही भी 11:45 तक के लिए स्‍थगित हो गई है। पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है।

 

 

 

27 JUL 2021 11:17 AM (IST)
राज्‍यसभा की कार्यवाही स्‍थगित
पेगासस प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने आज भी संसद में जमकर हंगामा किया। इस दौरान राज्‍यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्‍थगित कर दी गई है।

 

 

 

27 JUL 2021 11:10 AM (IST)
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान कृषि योजनाओं पर सदन के सदस्‍य अपनी बात रख रहे हैं। वहीं विपक्ष के नेता सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। सदन में हंगामा जारी है।

 

 

 

 

27 JUL 2021 10:55 AM (IST)
कांग्रेस संसद में उठा सकती है असम-मिजोरम खूनी संघर्ष मामला
असम-मिजोरम खूनी संघर्ष पर कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विवाद में एलएमजी का इस्‍तेमाल किया गया है। हम अपने देश में हैं या देश की सीमाओं पर? हम सरकार से इस घटना की जांच की मांग करते हैं। ऐसी आशंका है क‍ि कांग्रेस इस मामले को संसद में उठा सकती है और संसद में हंगामे के भी आसार हैं।

 

 

 

27 JUL 2021 10:20 AM (IST)
मनीष तिवारी ने भी दिया स्‍थगत प्रस्‍ताव नोटिस
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में पेगासस प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

 

 

 

27 JUL 2021 10:17 AM (IST)
भगवंत मान ने दिया स्‍थगन प्रस्‍ताव का नोटिस
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने लोकसभा में कृषि विधेयकों को निरस्‍त करने के लिए स्‍थगन प्रस्‍ताव का ऑनलाइन नोटिस दिया।

 

 

 

27 JUL 2021 10:12 AM (IST)
बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू
सदन की कार्यवाही से पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीए गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button