देश मे कोरोना के आंकड़ो मे गिरावट, लगातार सातवां दिन जब रिकवर होने वालों का आंकड़ा नए मरीजों से ज्यादा रहा

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : देश में कोरोना का कहर कम होने का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार 59 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 3 लाख 68 हजार 788 मरीज ठीक हुए, जबकि 3,876 लोगों की मौत हो गई। यह लगातार सातवां दिन था जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों का आंकड़ा रहा। बुधवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 96,647 की कमी हुई। अब 31 लाख 25 हजार 140 मरीजों का इलाज चल रहा है। 11 दिन पहले 9 मई को यह आंकड़ा 37.41 लाख के पीक पर पहुंच गया था।

 

 

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए 2.76 लाख
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए 3.68 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें 3,876
अब तक कुल संक्रमित हो चुके 2.57 करोड़
अब तक ठीक हुए 2.23 करोड़
अब तक कुल मौतें 2.87 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 31.25 लाख

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

 

 

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

 

भारत के पूर्व तेज धावक मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद वह अपने घर में ही आइसोलेट हो गए हैं। इसकी पुष्टी उनके बेटे ने की है। बुधवार को देश में सबसे ज्यादा 20.55 लाख कोरोना टेस्ट किए गए। इससे एक दिन पहले ही 20 लाख 8 हजार टेस्ट किए गए थे। अभी तक सबसे ज्यादा 4.60 करोड़ टेस्ट उत्तर प्रदेश में किए गए हैं।

 

 

बुधवार को कोरोना के 20.55 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए। ये दुनिया में एक दिन में की गई कोरोना टेस्टिंग में अब तक सबसे ज्यादा है। देश में पिछले 2 दिनों से कोरोना के 20 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिला अधिकारियों को राज्य की हर पंचायत में एक कोविड केयर सेंटर खोलने का निर्देश दिया है। इस सेंटर में 5 लोगों को भर्ती करने की व्यवस्था होगी। इस काम के लिए उन्होंने हर जिले के लिए 1 लाख रुपए मंजूर किए हैं।

 

 

 

कोरोना संक्रमण के बीच आर्मी के दक्षिणी नेवल कमांड के डाइविंग स्कूल ने ऑक्सीजन रिसाइकिलिंग सिस्टम (ORS) का एक डिजाइन तैयार किया है। यह ऑक्सीजन की समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसे लेफ्टिनेंट कमांडर मयंक शर्मा ने तैयार किया है। इसका पेटेंट भी करवा लिया गया है।
दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, यहां पॉजिटिविटी रेट गिरकर 5.78: तक पहुंच गया है। 22 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा 36.2% था। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में स्थिति में काफी सुधार हो रहा है, लेकिन हमारा लक्ष्य पॉजिटिविटी रेट 2% तक लाने का होना चाहिए।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 34,031 लोग संक्रमित पाए गए। 51,457 लोग ठीक हुए और 594 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 54.67 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 49.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 84,371 लोगों की मौत हो गई। 4.01 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

 

 

2. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 7,186 लोग संक्रमित पाए गए। 19,669 लोग ठीक हुए और 280 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.44 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.02 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,352 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.23 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

 

3. दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 3,846 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,427 लोग ठीक हुए और 235 की मौत हो गई। अब तक 14.06 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,346 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 45,047 का इलाज चल रहा है।

 

 

4. छत्तीसगढ़
यहां बुधवार को 5680 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,048 लोग ठीक हुए और 146 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,182 मरीजों की मौत हो चुकी है। 85,868 मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

 

5. गुजरात
राज्य में बुधवार को 5,246 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,001 लोग ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। अब तक 7.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,340 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 92,617 लोगों का इलाज चल रहा है।

 

 

6. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को 5,065 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,337 लोग ठीक हुए और 88 की मौत हो गई। अब तक 7.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,227 लोगों की मौत हो चुकी है। 77,607 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button