दिल्ली NCR में लगातार बढ़ते तापमान से लोग बेहाल

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भी गर्मी बढ़ने की आशंका है। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शनिवार सुबह धूपभरी रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री ज्यादा 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘सुबह आसमान साफ रहा। दोपहर के बाद गरज के साथ आंधी भी आ सकती है।’ नीचे दिए गए चार्ट में आप आगामी हफ्ते के दिल्ली के मौसम की भविष्यवाणी देख सकते हैं।

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है और सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संंभावना है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा व अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को राज्य के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी और आंधी चलने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, गया का 23.8 डिग्री और पूर्णिया का 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button