दिल्ली: शाम को बारिश का अनुमान, आज 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को हल्की बारिश या बूंदा-बांदी हो सकती है भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर या शाम को आंधी चलने का अनुमान है आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

 

 

 

राजधानी में रविवार को गर्मी महसूस की गई और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विभाग ने इस बारे में बताया आईएमडी ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शाम पांच बजे नमी का स्तर 40 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले दस दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने का अनुमान है।

 

 

यह जानकारी शनिवार को मौसम विज्ञान विभाग ने दी आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से, तेलंगाना के कुछ हिस्से और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंच चुका है। आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के राजेंद्र जेनामानी ने कहा कि सात-आठ जून को कम बारिश होने का अनुमान है।

 

 

उन्होंने कहा कि 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है इससे मॉनसून की प्रगति में सहयोग मिलेगा और इसके ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है मॉनसून दो दिनों की देरी से तीन जून को केरल पहुंचा था आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है इसने कहा कि अगले पांच दिनों तक देश में लू की स्थिति बनने की संभावना नहीं है।

 

 

आईएमडी ने कहा कि राजस्थान के अधिकतर हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों, हरियाणा, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ तथा ओडिशा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों तक देश में लू की स्थिति नहीं होने का अनुमान है।

 

 

Related Articles

Back to top button