ठंड से ठिठुर रही दिल्ली, मौसम अधिकारियों का कहना घना कोहरा और धुंध रहेगी बरकरार

 दिल्ली ठंड से ठिठुर रही है। बीते गुरुवार को तापमान 6.7 डिग्री सेलसियस रहा जबकि एवरेज टेंपरेचर 1 डिग्री से नीचे रहा। हालांकि आने वाले दिनों में इससे राहत मिल सकती है। दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में प्रदूषण का हाल भी बदतर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 444 पर दर्ज की गई है।

मौसम अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को भी घना कोहरा और धुंध बरकरार रहेगी। कहा जा रहा है कि दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान दिसंबर में 8.3 डिग्री होना चाहिए लेकिन बीते दिसंबर में ये 3 के नीचे भी दर्ज किया गया।रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। साथ ही बारिश के भी आसार हैं। शनिवार देर रात को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।बता दें कि कोहरे के इस चादर के बीच दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

दूसरी ओर कोहरे का कोहराम उत्तर भारत में भी छाया हुआ है। आने वाले कुछ दिनों तक हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। उत्तरी मध्यप्रदेश, गुजरात तथा मध्य महाराष्ट्र तक शीतलहर के कारण लोग कंपकंपी झेल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button