जाह्नवी का ‘दोस्ताना 2’ से साफ हुआ पत्ता

करण जौहर की फिल्म दोस्ताना का पार्ट 2  को लेकर आए दिन नई-नई खबरों सामने आ रही है। जहां पिछले दिनों खबर थी कि ‘दोस्ताना 2’ प्रियंका चोपड़ा की जगह जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। वहीं अब खबर है कि जाह्नवी कपूर का इस फिल्म से पता कट गया है। जी हां खबरों कि माने तो जाह्नवी कपूर इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी। ये फिल्म दीपिका पादुकोण की झोली में जा गिरी है।

आपको बता दें की दोस्ताना के सीक्वल को Collin D’Cunha डायरेक्ट करेंगे। करन जौहर ‘दोस्ताना 2’ में नई टीम के साथ काम करना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने फिल्म की कास्ट को बदल दिया है। कुछ दिनों पहले ही ये खबर सामने आ रही थी कि करन इस फिल्म के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं और उन्हें वो मिल गई है। वहीं खबर ये भी है कि मेल एक्टर्स की भी तलाश की जा रही है।

जैसे ही उन्हें मेल लीड मिल जाएंगे, वैसे ही वो फिल्म को शुरू कर देंगे। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन कि फिल्म ‘दोस्ताना’ तो अपको याद ही होगी। जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बड़ी कामयाबी मिली थी।

पिछले दिनों दीपिका पादुकोण ने अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के शादी के बंधन में बंधी है। दोनों ने इटली की लेक कोमो में शादी कि थी। जिसके बाद दोनों से मुंबई लौटकर कई रिसेप्शन पार्टी रखी थी। हालाकि अब दोनों अपने-अपने काम पर वापस लौट गए है। रणवीर सिंह फिल्म सिंबा के प्रमोशन में जूट गए तो वहीं दीपिका भी अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में लग गई है।

Related Articles

Back to top button