जानें आज किस भाव मिल रहा पेट्रोल, डीजल

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: आज सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल की कीमतोंमें 35 पैसे प्रति लीटर की तेज बढ़ोतरी की, लेकिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। रविवार को भी पेट्रोल में 35 पैसे की तेज बढ़ोतरी हुई थी जबकि डीजल में महज 18 पैसे की। इससे पहले शुक्रवार को भी सिर्फ पेट्रोल के दाम बढ़े थे। दिल्ली में सोमवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 99.86 रुपये प्रति लीटर पर चला गया, वहीं डीजल 89.36 रुपये प्रति लीटर के भाव पर स्थिर है।

 

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल..
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 111.14 102.6
अनूपपुर 110.73 100.51
रीवा 110.37 100.18
इंदौर 108.23 98.22
परभणी 108.19 97.62
भोपाल 108.16 98.13
जयपुर 106.64 98.47
मुंबई 105.92 96.91
बेंगलुरु 103.2 94.72
पटना 102.01 94.76
चेन्नई 100.75 93.91
दिल्ली 99.86 89.36
कोलकाता 99.84 92.27
लखनऊ 96.99 89.75
चंडीगढ़ 96.03 89
रांची 95.16 94.31
स्रोत: IOC

 

 

 

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

 

 

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button