चीन से आया कोरोना वायरस बना भारत में देवी, यहाँ महिलाए कर रही ‘कोरोना माई’ की पूजा

जहां एक तरफ सरकार शिक्षा पर इतना जोर देती है वहां लोग अंधविश्वास में आकर ऐसी हरकतें कर रहे हैं। देश में अंधविश्वास, विज्ञान से ज्यादा बढ़ा है।कोरोना वायरस का कारगर टीका या दवाई भले ही ईजाद नहीं हुई है, लेकिन पूजा करके इसे भगाने की अफवाह लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

इसी अंधविश्वास ने ऐसा रंग ले लिया है कि हरियाणा में रहने वाले बिहार और यूपी की कई महिलाओं ने भी कोरोना माता की पूजा करना शुरू कर दिया है।बिहार के कई हिस्सों में कोरोना वायरस की पूजा करने की तस्वीरें सामने आने के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी ऐसी ही घटना सामने आई है।

नजफगढ़ के बाबर पोला विहार स्थित द्वारका दास गार्डन में शुक्रवार को कुछ महिलाएं कोरोना वायरस को भगवान मानकार पूजा करती दिखीं। सामने आए वीडियो में महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखती दिख रही हैं।

जो बीमारी अब तक हजारों लोगों की जान ले चुकी है उसी को मईया के रूप में पूज रहे हैं। हैरानी तो ये है कि पूजा के लिए दिन निश्चित किए गए हैं।  फरीदाबाद के बसंतपुर कालोनी में भी कई महिलाएं इस दिन यमुना तट पर पूजा करने पहुंच गई।

Related Articles

Back to top button