चंद्रशेखर रावण का अखिलेश को समर्थन, कहा- मेरी पार्टी नही उतारेगी प्रत्याशी

Star Express
सीएम योगी के खिलाफ खुद गोरखपुर से मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को बड़ी घोषणा की। चंद्रशेखऱ ने कहा कि वह अखिलेश यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव का बहुत सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि वह सदन में जाएं। मायावती को लेकर भी चंद्रशेखऱ ने इसी तरह की बातें कहीं।


रविवार को लखनऊ में 35 दलों को मिलाकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया। उन्होंने कहा कि मोर्चा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। यह मोर्चा 2022 नहीं 2024 में भी साथ चुनाव लड़ेगा।

 

आजाद ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुत लोगों ने मुझे नकारा है, अब मैं बैसाखी के जरिए नहीं बल्कि खुद बढूंगा। अब बड़े लोगों से गठबंधन नहीं करेंगे। उन्हें समुद्र में नही कूदना है। नदियां बन कर अब खुद बड़ा होना है।

 

जातियों के समूह को मिला कर लड़ाई लड़ेंगे। गैर-विवादित, गैर अपराधी और अच्छे लोगों को चुनाव लड़ाएंगे। अखिलेश बड़े भाई हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने लोगों को अकेला खून के आंसू रोने के लिए नहीं छोड़ सकता। मुझे अखिलेश से कोई शिकायत नहीं है।

 

पिछली सरकारों ने प्रदेश की जनता को ठगा है। भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। गोरखपुर से मेरे चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही गोरखपुर की तरफ कूच करूंगा। मुख्यमंत्री अहंकारी हैं और उनको गोरखपुर की जनता जवाब देगी।

 

इस मोर्चे में एससी, एसटी और अल्पसंख्यक लोगों को जोड़ा गया है। मोर्चे की सरकार बनने पर पेपर की व्यवस्था एक जिले से दूसरे जिले में होगी। सरकार बनने पर अनुदेशकों व ठेका सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। बेहतर चिकित्सा, शिक्षा की व्यवस्था प्रदेश के लोगों के लिए की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button