घर में घुसकर राजा ने किया किशोरी से दुष्कर्म

 पाकबड़ा में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी राजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ पाकबड़ा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी 13 जनवरी को घर में अकेली थी।


उसी समय मौका देखकर मोहल्ले का आरोपी राजा घर में घुस गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देते हुए वहां से भाग गया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर 15 जनवरी को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी राजा निवासी माली वाली बगिया को रविवार रात टेंपो स्टैंड पाकबड़ा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button