गौतमी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, राम कपूर की इस अनदेखी तस्वीर को फैंस के लिये पहचानना हुआ मुश्किल

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : टीवी कलाकार राम कपूर और गौतमी कपूर अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने साथ में सीरियल ‘घर एक मंदिर’ में काम किया था। वे सेट पर ही मिले और एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। साल 2003 में राम कपूर और गौतमी कपूर शादी के बंधन में बंध गए। अब गौतमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है। इस अनदेखी तस्वीर में राम कपूर इतने फिट दिख रहे हैं कि फैंस के लिए पहचान पाना मुश्किल है।

 

 

थ्रोबैक तस्वीर – तस्वीर में गौतमी और राम समंदर किनारे पोज दे रहे हैं। इस दौरान गौतमी ब्लैक कलर की बिकनी टॉप और रेड शॉर्ट्स में हैं। उनके हाथों में मेहंदी लगी है और उन्होंने चूड़ा पहना है। वहीं राम शर्टलेस हैं और ब्राउन शॉर्ट्स पहना है। गौतमी ने कैप्शन में लिखा- ‘वह साल था… 2003.’

https://www.instagram.com/p/CTwY9ObIwCs/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

फैंस के रिएक्शन – गौतमी और राम की इस तस्वीर पर फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘राम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हनीमून के दौरान उनकी फिटनेस सबसे अच्छी थी। इससे इनकार नहीं किया जा सकता।‘ एक ने कहा- ‘वह कितने फिट हैं।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘आप दोनों कितने हॉट लग रहे हैं। प्लीज और थ्रोबैक फोटोज शेयर कीजिए।‘

 

 

 

सीरियल और फिल्में – राम कपूर टीवी का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनके मुख्य सीरियल में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘दिल की बातें दिल ही जानें’, ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सहित अन्य हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’, ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ और ‘बार-बार देखो’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button