गर्मियों के मौसम में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं मखाने का ये फेस पैक

गर्मियों में तैलीय त्वचा वालों के लिए सबसे बड़ी समस्या है चेहरे पर पिंपल्स का आना। कई बार तो ये पिंपल्स इतने ज्यादा परेशान करते हैं कि एक के बाद एक पिंपल्स से पूरा चेहरा भर जाता है। ना केवल ये पिंपल्स चेहरे की रौनक गायब कर देते हैं बल्कि पिंपल्स के बाद चेहरे पर जो दाग धब्बे पड़ जाते हैं उससे भी चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है। जानिए ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आप पिंपल्स और पिंपल्स के बाद पड़ने वाले दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।

मखाने में एस्ट्रीएजेंट पाया जाता है, इससे स्किन पोर्स अंदर से साफ हो जाते है। जिससे एक्ने की समस्या नहीं होती है। माखने में कीम्पफरेलो होता है जो कि एक्ने से होने वाली जलन और रेडनेस से छुटकारा दिलाता है।

मखाने का इस्तेमाल करने से चेहरे पर झुर्रियों की समस्या कम हो जाती है, इससे त्वचा जवां नजर आती है, क्योंकि मखाने में प्रोटीन होता है जो कि स्किन के लिए फायदेमंद होता है। मखाने का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते है।

चेहरे के दाग धब्बे को दूर करने के लिए मखाने के पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे पल गाएं। मखाने में मौजूद प्रोटीन स्किन के नए सेल्स बनाने में मदद करते है। मखाना का इस्तेमाल कर स्किन को हाइड्रेट बनी रहती हैं। मखाने का इस्तेमाल करने से पिगमेंटेशन की समस्या नहीं होती है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो कि त्वचा को बेदाग और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button