केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को दिलाया भरोसा, कहा:’अगर कोई भूखा या बेघर है तो हमें बताएं’

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी के किनारे काफी दिहाड़ी-मजदूरों के इकट्ठा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई बिना आश्रय या भोजन के कहीं भी है तो सरकार को सूचित करें।

केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, हम रोज 10 लाख लोगों को खाना खिलाते हैं, 75 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया। हजारों बेघरों के लिए छत का इंतजाम किया। लोग इतने गरीब हैं, कई लोगों को सरकारी इंतजाम का पता ही नहीं चलता। धन्यवाद मीडिया, ऐसे गरीबों के बारे में हमें बताने के लिए। हर गरीब तक सरकारी इंतजाम पहुंचायेंगे।

दरअसल काफी प्रवासी मजदूर यमुना के किनारे एकत्र हुए थे। इसके बाद सरकार ने पास के एक स्कूल में उनके रहने की व्यवस्था की। सरकार ने कहा कि उनके चिकित्सा परीक्षण की भी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button