केआरके ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की किया भविष्यवाणी

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: अभिनेता व कथित क्रिटिक कमाल राशिद खान अक्सर अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहते हैं। केआरके का नाम उन लोगों में शुमार है, जो अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में इस बार केआरके ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बारे में ट्वीट किया है।

 

 

 

दरअसल केआरके ने ट्विटर पर कुछ प्रिडिक्शन पोस्ट्स करे हैं, अपने ट्वीट्स में केआरके ने कई बातें लिखी हैं। ऐसे में केआरके ने एक पूर्वानुमान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते पर भी किया है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अधिकतम 2022 के अंत तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो जाएगी। लेकिन रणबीर कपूर शादी के 15 सालों के अंदर ही आलिया को तलाक दे देंगे। केआरके के मुताबिक 2037 से पहले रणबीर, आलिया को तलाक दे देंगे।

 

रणबीर- आलिया की शादी के बाद तलाक की बात प्रिडिक्ट करने पर केआरके सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब केआरके सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इससे पहले भी कई बार वो ट्रोल हो चुके हैं।

 

 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्दी ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर- आलिया के साथ ही अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म कोविड की वजह से कई बार टल चुकी है। फिल्म से जुड़े कुछ फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हुए हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button