केंद्र सरकार ने बहाल की सांसद निधि, 2021-22 के लिए सांसद को मिलेंगे 2.2 करोड़ रुपए

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : केंद्र सरकार ने सांसद निधि को फिर से बहाल कर दिया है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। यह निधि वित्तीव वर्ष 2021-22 के लिए बचे हुए हिस्से के लिए बहाल किया गया है और 2025-26 तक जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2021-22 की MP लैड फंड के लिए प्रत्येक सांसद को 2-2 करोड़ रुपए की किश्त आवंटित की जाएगी। इसके बाद हर साल ढाई-ढाई करोड़ रुपए की दो किस्तें जारी की जाएंगी।2022 से 2026 तक के लिए 5-5 करोड़ रुपए की किश्त सांसदों को उनके क्षेत्र के विकास के लिए दी जाएगी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से सांसद निधि पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा बैठक में और भी कई फैसले लिए गए। फैसलों को बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय इतिहास और संस्कृति में जनजातियों के विशेष स्थान और योगदान को सम्मानित करने व आने वाले पीढ़ियों को इस सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का निर्णय ​लिया है।

उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है, आज़ादी की लड़ाई में उनके योगदान को देखते हुए भी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। भारत सरकार 15-22 नवंबर जनजा​तीय समुदायों के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों, संस्कृति पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

Related Articles

Back to top button