कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल होंगी सुष्मिता देव, मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल

नई दिल्‍ली : सोमवार को ही कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाली सुष्मिता देव (Sushmita Dev) तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगी। वे असम में पार्टी का चेहरा होंगी। सुष्मिता आज ही टीएमसी ज्‍वॉइन कर सकती हैं। असम की यह नेता इस समय पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी से मिलने के लिए इस समय कोलकाता में है।  यदि वे जुड़ती हैं तो असम में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगी। सुष्मिता असम के सिलचर से कांग्रेस सांसद रह चुकी हैं जहां एक समय उनके पिता संतोष मोहन देव की मजबूत पकड़ थी।

 

 

 

 

पूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव (Former Congress MP Sushmita Dev)  ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी। हालिया विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) में कांग्रेस ने बीजेपी को हराने के लिए महागठबंधन तैयार कर चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से नहीं रोक सकी। सुष्मिता देव कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष भी थी। उन्होंने पार्टी से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया है।

 

 

 

 

सुष्‍मिता उन कांग्रेस नेताओं में शामिल थीं जिनका ट्विटर हैंडल दिल्‍ली में कथित तौर पर रेप और हत्‍या की शिकार 9 वर्ष की बालिका के पेरेंट्स के फोटो को दिखाने के कारण लॉक कर दिया गया था। यह तस्‍वीर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बच्‍ची के परिवार से मिलने के बाद शेयर की थी, बाद में कई लोगों ने इस ट्वीट को रिट्वीट किया था। राहुल गांधी का अकाउंट जैसे ही लॉक किया गयाए सुष्मिता सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने एकजुटता दिखाने के लिए अपने डिस्‍पेल पिक्‍चर को कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष (राहुल गांधी) के फोटो से बदल लिया था। अकाउंट पिछले सप्‍ताह बहाल कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस की ओर से पोस्‍ट कर कहा गया था। सत्‍यमेव जयते।

Related Articles

Back to top button