कांग्रेस के दिग्गज नेता “अशोक गहलोत” आज मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अल्बर्ट हॉल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता शामिल होंगे।

इस समारोह से पहले अशोक गहलोत ने बताया है कि वह राजस्थान के लिए क्या करेंगे। उन्होंने कहा है कि एक बार कैबिनेट का गठन हो जाए उसके बाद कैबिनेट की सलाह पर काम किया जाएगा। एक बार कैबिनेट का गठन होने के बाद हम जनता के हित में काम करेंगे। हमारा प्रमुख उद्देश्य घोषणापत्र में किए वादों को पूरा करना है। जो वादे करके हम सत्ता में आए हैं उसे पहले पूरा करेंगे।

Related Articles

Back to top button