करीना कपूर ने बेटे जहांगीर की तस्वीर की शेयर, नाम पर हो रहा जमकर विवाद

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : करीना कपूर के छोटे बेटे जहांगीर के नाम का खुलासा हाल ही में हुआ है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले तैमूर के नाम पर भी खूब विवाद हुआ था। यही वजह थी कि करीना-सैफ ने काफी समय तक छोटे बेटे के नाम को छुपाकर रखा। हाल ही में उनकी किताब से इसका पता चला। इस बीच अब करीना ने बेटे की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

 

 

बेटे की तस्वीर शेयर की- करीना ने अपने ब्रेकफास्ट की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने जेह की झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट की है। करीना ब्रेकफास्ट में चेरी टोमैटोज के साथ एवाकाडो टोस्ट खा रही हैं। प्लेट के पास ही उनका बेटा लेटा हुआ है। जेह का चेहरा नहीं नजर आ रहा है और केवल पैर ही दिख रहे हैं।

 

कितने अलग हैं दोनों बेटे- करीना और सैफ ने इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह का स्वागत किया। जेह का पूरा नाम जहांगीर अली खान है। इसका खुलासा एक्ट्रेस की किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल’ से हुआ है। उन्होंने किताब में अपने बेटों के बारे में लिखा है- ‘मेरे दोनों बच्चे बहुत अलग हैं। जेह मेरी तरह दिखता है। तैमूर आउटगोइंग और तेजतर्रार है। यह मैंने तब नोटिस किया जब वह तीन महीने का था। जबकि जेह बहुत शांत और गंभीर है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button