एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को लगातार बढ़ रही महंगाई पर घेरा, उठाए ये अहम सवाल…

एक बार फिर से कांग्रेस ने केंद्र सरकार को लगातार बढ़ रही महंगाई पर घेरा है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार इसे लेकर बिलकुल भी गंभीर नहीं है। प्रधानमंत्री को तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने के लिए रोडमैप देना चाहिए। जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘सब्जियां, और खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। यह बहुत ही गंभीर बात है।

उन्होंने आगे कहा की जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब आदमी खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। देश में बेरोज़गारी का आलम यह है की युवा के पास नौकरी नहीं है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है। ‘दिसंबर, 2019 में खुदरा मुद्रास्फीति की दर के 7।35 फीसदी तक पहुंचने के डेटा सामने आने के एक दिन बाद प्रियंका ने सरकार पर हमला बोला।

Related Articles

Back to top button